
रिया चक्रवर्ती भी कतार में।
कोरोना संकट महामारी के चलते 2020 सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी ज्यादा हताशा जनक रहा। लेकिन सन 2021 उनके लिए उतना ही रंगीन और मनोरंजन पूर्ण होने वाला है।
क्योंकि इस साल सभी छोटे-बड़े सितारे बड़े पर्दे पर सिनेमाघरों में नज़र आने वाले हैं। जिनमें खान, कपूर, कुमार, सिंह से लेकर आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और विकी कोशल भी शामिल होंगे। इनमें से बड़े पर्दे पर कोई लगाएगा तीन का तड़का तो कोई लगाएगा छः का छक्का।
इनमें छः फिल्मे लाकर सिक्सर लगाने वालों में अक्षय कुमार है, तो वही तीन का तड़का देंगे- सलमान खान, रणवीर सिंह, अजय देवगन और आयुषमान खुराना।
वही अगर बात करे बड़े पर्दे की हीरोइनों के बारे में तो आपको इस साल दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत और श्रद्धा कपूर के अलावा रिया चक्रवर्ती भी नज़र आने वाली है।
खबर है कि रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म चेहरे में इस साल नज़र आने वाली हैं। ये फ़िल्म 2020 में ही बन कर तैयार हो गयी थी, लेकिन कोरोना संकट और रिया चक्रवर्ती पर चल भारी कॉन्ट्रवर्सी के चलते फ़िल्म को रिलीज़ नही किया गया था। लेकिन इस साल रिया और अमिताभ की ये फ़िल्म भी कतार में खड़ी हैं। हालांकि रिया ने अभी तक अपनी एक्टिंग से सभी को हताश ही किया है। तो देखना ये भी काफी दिलचस्प रहेगा कि क्या वह चेहरे में अपने चेहरे के साथ एक्टिंग का भी कुछ कमाल दिखा पाती है या नहीं।
साथ ही शरूखान के चाहने वाले इस साल भी उन्हें पर्दे पर नही देख पाएंगे लेकिन 2022 में उनकी फिल्म आपको देखने को जरूर मिलने वाली हैं।
वही अमीर खान अपना 2 साल में एक फ़िल्म करने का रेकॉर्ड बनाये रखते हुए इस साल आपको फ़िल्म लाल सिंह चड्डा में करीना कपूर के साथ दिखेंगे।
कुल मिला कर इस साल सिनेमा जगत आपका भरपूर मनोरंजन करने वाला है। जहा कुछ फिल्मों में आपको हँसी के ठहाके लगाने का मौका मिलेगा तो कुछ ऐतिहासिक कहानियां आपको बिल्कुल सिरियस कर देंगी वही कुछ का सस्पेंस आपकी सांसे रोक देने वाला हैं।